google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन में उतरे केजरीवाल....

Oct 3, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लोकसभा चुनाव के पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर से ओल्ड पेंशन स्कीम वापस लागू करने की मांग की। उन्होंने एनपीएस को कर्मचारियों के साथ अन्याय करार देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया है। दिल्ली के कर्मचारियों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया जाए। इसे लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ बीजेपी शासित राज्यों ने भी इसे लागू किया गया है।

ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन में दिल्ली का रामलीला मैदान नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन नेता विजय कुमार बंधु के ट्वीट का समर्थन करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग उठाई है। बता दें कि इसके पहले भी अरविंज केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग उठाते रहे हैं।


उनका दावा है कि उनकी पंजाब की सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने में सफलता हासिल की है। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के नेता विजय कुमार बंधु ने कहा हमने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को वापस लाने का आह्वान किया था और हमने अपने संघर्ष से कई राज्यों में ओपीएस को सफलतापूर्वक वापस लाया है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम का मानना था कि अगर केंद्र सरकार इस (ओपीएस) की पुष्टि करती है, तो जिम्मेदारी राज्य सरकार पर नहीं होगी। यही कारण है कि हम दिल्ली के रामलीला मैदान (विरोध करने) आए थे। संगठन की ओर से रामलीला मैदान में ओल्ड पेंशन स्कीम के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html