केसीआर को ‘सेकेंड्री इंफेक्शन, बेटे के.टी रामाराव ने बताया.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हैदराबाद , बुखार से पीड़ित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को ‘सेकेंड्री इंफेक्शन’ हो गया है और उनके कुछ दिन में ठीक होने की उम्मीद है। राव के बेटे और मंत्री के.टी. रामाराव ने इसकी जानकारी दी। ‘सेकेंड्री इंफेक्शन’ किसी एक संक्रमण के इलाज के दौरान होने वाले दूसरे संक्रमण को कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बुखार हल्का हो गया है। मंत्री ने बताया, उन्हें (मुख्यमंत्री केसीआर को) दुर्भाग्यवश सेकेंड्री इंफेक्शन हो गया है। लिहाजा यह सामान्य से ज्यादा समय ले रहा है। उन्हें हुआ वायरल बुखार हल्का हो गया है। उनकी छाती में कुछ संक्रमण है। एक-दो दिन में वह ठीक हो जाएंगे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments