KC वेणुगोपाल ने खोली भूपेश की पोल, AICC को सर्वे करने से रोका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छग में कांग्रेस को मिली हार की बड़ी वजह निकलकर सामने आ रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी और भूपेश बघेल पर विधानसभा चुनाव 2023 में AICC को सर्वे करने से रोकने का आरोप लगा है | यही वजह रही कि कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट कर रह गई, यह खुलासा KC वेणुगोपाल ने किया है, दरअसल आज विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह गुट कांग्रेस आलाकमान से मिलने पहुंचे थे. जहां सभी ने अपनी बात रखी और टिकट कटाने की वजह जानी |
मुलाकात करने वाले पूर्व विधायक विनय जयसवाल ने बताया कि हमने अपनी बात रख दी है, वेणुगोपाल ने जिन 22 नेताओं की टिकट कटी थी उनसे मुलाकात कर वन टू वन चर्चा करने की बात कही है | इस दौरान केसी वेणुगोपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के रणनीतिकारों ने विधानसभा चुनाव 2023 में AICC के सर्वे को नहीं होने दिया। उन्होंने ही सर्वे को रूकवा दिया था।
बघेल , सिंहदेव और शैलेजा की शिकायत भी की – बता दें कि विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह गुट ने कांग्रेस आलाकमान को हार की वजह बता दी है. भूपेश बघेल , टीएस सिंहदेव और शैलेजा की शिकायत भी की है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments