कश्मीरी बुनकर ने कालीन में बनाया तिरंगा....

देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारीयां चल रही हैं | इस दौरान उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुदूर गांव के एक बुनकर ने भारत के नक्शे और तिरंगे वाली कालीन तैयार की है | उन्हें उम्मीद है कि इस कालीन को भारत की नई संसद में प्रदर्शित किया जाएगा |
ये कालीन अष्टेंगू गांव में मास्टर बुनकर मोहम्मद मकबूल डार ने तैयार की है | पिछले 40 साल से कालीन बुन रहे डार ने तिरंगे के साथ भारत के नक्शे वाला रेशमी कालीन बुना है | 2 x 2 फीट की कालीन को पूरा करने में उन्हें दो महीने का समय लगा |
उन्होंने कहा "मैं इस साल स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए कुछ अनूठा करना चाहता था | इसलिए मैंने कालीन में तिरंगा और भारत का नक्शा बनाया | यह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति प्रेम का प्रतीक है"






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments