google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेज शीत लहर की चपेट में कश्मीर, जमी झीलें और नदियां.....

Jan 3, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

श्रीनगर - कश्मीर में बुधवार को तेज शीतलहर जारी है। डल, निगीन, वुलर और अन्य सभी झीलें, नदियां कुछ हिस्सों में जम गईं हैं, जबकि इस मौसम में अब तक बहुत कम बर्फबारी और वह भी केवल पहाड़ों में होने के कारण इनमें जल स्तर चिंताजनक रूप से कम हो गया है।


उन जगहों से पीने योग्य पानी की मांग आने लगी है। जल शक्ति विभाग द्वारा जल आपूर्ति योजनाओं के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मौसम कार्यालय ने 4 जनवरी से 6 जनवरी तक बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। बुधवार को श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम का तापमान क्रमश: माइनस 3.8 और माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस था।


लद्दाख क्षेत्र में, लेह शहर में न्यूनतम तापमान माइनस 15.2, कारगिल में माइनस 12.4 और द्रास में माइनस 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में 7, कटरा में 4.4, बटोट में 2.6, भद्रवाह में 0.3 और बनिहाल में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html