google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

करीना कपूर खान ने ‘प्लक’ के साथ मिलाया हाथ, बनी भारत की सबसे बड़ी इन्वेस्टर और ब्रांड एंबेसडर.....

Aug 10, 2023
1 min read




















































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:- मुंबई :- भारत के लीडिंग लाइफस्टाइल-संबंधी फ्रेश फ्रूट्स एवं वेजिटेबल्स ब्रांड ‘प्लक’ ने जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ अपनी शानदार साझेदारी का ऐलान किया है। यह साझेदारी न सिर्फ ‘प्लक’ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि इसके जरिए करीना कपूर खान भी इस कंपनी में हिस्सेदारी कर रही हैं, जहां वो फ्रूट एवं वेजिटेबल इंडस्ट्री में बतौर इन्वेस्टर एवं ब्रांड एंबेसडर अपनी जगह बनाएंगी।


मुंबई स्थित ‘प्लक’ में प्रोडक्ट्स की बेमिसाल रेंज है, जिनमें रोजमर्रा की जरूरी चीजों, एग्जॉटिक्स, हाइड्रोपोनिक्स और कट्स एवं मिक्सेस समेत 15 से ज्यादा कैटेगरीज़ में 400 आइटम्स शामिल हैं। अलग-अलग तरह की सामग्री के साथ इस कैटलॉग में डू-इट-योरसेल्फ (स्वयं बनाई जाने वालीं) मील किट्स भी उपलब्ध हैं, जिन्हें कंपनी की ही प्रमाणित फूड टेक सुविधाओं में तैयार किया गया है। ग्राहकों को ओज़ोन-वॉश्ड फल एवं सब्जियां उपलब्ध कराने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने के साथ ‘प्लक’ फ्रूट्स एवं वेजिटेबल्स के स्पेस में कुछ नया करने में सबसे आगे है।


एक्स्पोनेंशिया वेंचर्स द्वारा शुरुआती निवेश हासिल करने वाला ‘प्लक’ मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में अपनी गहरी पैठ बना चुका है और आने वाले कुछ महीनों में इसके विस्तार की भी योजना है। ‘प्लक’ ने लीडिंग मार्केट प्लेसेस पर भी अपनी जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज कराई है और अब इसके प्रोडक्ट्स ‘प्लक’ के एंड्रॉइड एवं आईओएस ऐप और एमेज़ॉन, स्विग्गी, डंज़ो एवं रिलायंस सिग्नेचर स्टोर्स पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html