कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर साधा निशाना कहा ये.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सियासत गरमाते जा रही है। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश भाजपा में हताशा अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने जनता से पूछना शुरू किया कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं और अब सीधे पूछ रहे हैं कि मोदी को प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक ट्विट किया। जहां उन्होंने लिखा भाजपा में हताशा अपने चरम पर है। पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री का नाम लेना बंद कर दिया और उन्हें मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके जवाब में प्रधानमंत्री पर दबाव बनाने के लिए पहले तो मुख्यमंत्री ने जनता के बीच यह पूछना शुरू किया कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं लड़ूं और अब सीधे पूछ रहे हैं कि मोदी जी को प्रधानमंत्री होना चाहिए या नहीं।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा पीएम और सीएम की जंग में, भाजपा में जंग होना तय है। जिन्हें टिकट मिला, वह लड़ने को तैयार नहीं है और जो टिकट की रेस से बाहर हैं, वह सबसे लड़ते फिर रहे हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments