कमलनाथ ने ओबीसी शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों का किया समर्थन, कहा......

मप्र सरकार ने ओबीसी वर्ग के खिलाफ काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी
भोपाल । कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्राथमिक शिक्षक वर्ग की परीक्षा में नियुक्ति की मांग कर रहे ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों का समर्थन किया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्राथमिक शिक्षक वर्ग की परीक्षा में नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के परीक्षार्थियों के साथ न्याय करें।
ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पिछले 18 वर्ष में ओबीसी वर्ग के खिलाफ काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों ने मुझसे शिकायत की है कि प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा 2020 की द्वितीय काउंसलिंग में 800 से अधिक ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र रोक दिए गए हैं। यह सभी अभ्यर्थी भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के बाहर धरना दे रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि इस शिकायत पर गंभीरता पूर्वक विचार करें। ओबीसी वर्ग के साथ अन्य बंद करें और न्यायोचित ढंग से योग्य व्यक्तियों को नियुक्तियां दें।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments