google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कमलनाथ ने कभी मध्य प्रदेश को देखा ही नहीं है। हेलीकॉप्टर से उड़े है, सड़कें नहीं देखी...

Oct 13, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और हमारी टीम ने मध्य प्रदेश को पैरों से रौंदा है। बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजवर्गीय से ‘पीसीसी चीफ कमलनाथ के बयान कि मध्य प्रदेश की जनता समझ गई है बीजेपी को जड़ से उखाड़ देगी’ यह सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि 75 साल की उम्र के बाद वैसे भी नींद कम आती है। कमलनाथ सपने देखते रहते हैं।


सपने सच करने के लिए मेहनत करनी होती है। सिर्फ एसी में बैठकर बयानबाजी करने से सपने सच नहीं होते, कमलनाथ ने कभी मध्य प्रदेश को देखा ही नहीं है। हेलीकॉप्टर से उड़े है, सड़के नहीं देखी, गांव और गरीबों का घर नहीं देखा। उनको क्या पता हकीकत।कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि शिवराज सिंह और हमारी टीम ने पूरे मध्य प्रदेश को जब छत्तीसगढ़ एक था, अपने पैरों से रौंदा है। हम जानते है, गरीब की तकलीफ और उनका दर्द क्या है, इसलिए एक-एक करके हमने मध्य प्रदेश का विकास किया है, गरीब की तकलीफ को दूर किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html