कैलाश विजयवर्गीय ने दिया बड़ा बयान, संसद सुरक्षा में चूक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली - संसद की सुरक्षा में चूक मामले में विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है और पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा है, अब इस मामले पर मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने संसद में हुई घटना को छोटी बात बताया, साथ ही कहा कि कांग्रेस धीरज साहू का मामला दबाना चाहती है |
बीजेपी विधायक ने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्ष ने बहुत छोटी चीज को बहुत बड़ा बना दिया… जबकि उससे बड़ा यह था कि कांग्रेस के सांसद के घर से बेनामी 400 करोड़ की संपत्ति मिली है, लेकिन उसका जवाब तो किसी ने दिया नहीं | कैलाश ने कहा, ‘धीरज साहू का मामला दब जाए इसके लिए विपक्ष संसद की सुरक्षा के मुद्दे को जबरन उठा रहा है… यह बड़ा विषय नहीं है. उसकी जांच की जा रही है… खुद गृहमंत्री ने भी कहा है कि उसकी तह तक जाएंगे… इसके बावजूद भी यदि संसद में हंगामा कर रहे हैं तो ऐसा लगता है कि उनका इरादा नेक नहीं है.’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments