कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान के बाद फिर विवाद में, विधायक ने लगाया साधु संतों के अपमान का आरोप....

विधानसभा चुनाव के लिए इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक से भाजपा की तरफ से उम्मीदवार बनाए गये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपनी उम्मीदवारी के बाद से ही अपने बयानों के लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उनका बलाई समाज के सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में दिया एक और बयान विवादास्पद होकर जहां सुर्खियों में है वहीं कांग्रेस ने उनके इस बयान को लेकर उन पर साधु संतों और पंडितों का अपमान करने का आरोप लगाया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने इस ताजा तरीन बयान में मनोज परमार को महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी। विजयवर्गीय ने मनोज परमार के बारे में कहा कि उन्हें पंडितों से ज्यादा मंत्र याद है। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में बलाई समाज के सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मनोज परमार को मैंने महामंडलेश्वर की पदवी दी है। जितने मंत्र पंडितों को याद नहीं रहते उतने इसे रहते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मनोज दलितों के लिए लगातार लोगों से लड़ते रहते हैं।कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक ने उन पर साधु संतों का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस पर हत्या और बलात्कार जैसे आरोप हैं। उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी देना पंडितों का अपमान है।
कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि इंदौर के विधानसभा 1 में गुंडों की भरमार हो गई है। लिस्टेड बदमाश को महामंडलेश्वर बताकर कैलाश विजयवर्गीय ने साधु संतों का अपमान किया है। उन्होंने आगे कहा मनोज परमार पर हत्या बलात्कार जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है। उन्हें महामंडलेश्वर बताकर विजयवर्गीय ने पूरे देश के साधु संतों और पंडितों का अपमान किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments