google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कबीर नगर की महिला दुकान में शराब बेच रही थी, गिरफ्तार....

Jan 5, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर - महिला आरोपी आयशा परवीन की गिरफ्तारी हुई है। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत वाल्मिकी नगर स्थित एक दुकान में एक महिला अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रही है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये गये उक्त स्थान स्थित दुकान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान दुकान में एक महिला उपस्थित थी जिसने पूछताछ में अपना नाम आयशा परवीन निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बतायी।


टीम के सदस्यों द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर दुकान में अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने/बिक्री करने के संबंध में आयशा परवीन से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर महिला आरोपी आयशा परवीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 46 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 5,520/-रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 07/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


गिरफ्तार महिला आरोपी – आयशा परवीन पति मोहम्मद एजाज उर्फ बाबू उम्र 35 साल वर्ष निवासी वाल्मिकी नगर ब्लाक व्ही 19/18 थाना कबीर नगर रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html