google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भड़क गए ज्योतिरादित्य सिंधिया, लैंड करते ही हेलीकॉप्टर के पास दौड़े समर्थक...

Oct 31, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश- अशोक नगर में चुनावी रैली में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में सेंध लग गई | सिंधिया जैसे ही अपने हेलीकॉप्टर के पास आए उनके सैकड़ों समर्थक और स्थानीय नेता उनके पास पहुंच गए | लोगों के हेलीकॉप्टर के बेहद करीब पहुंच जाने से सिंधिया नाराज हो गए | उन्होंने लोगों से कहा, ‘ये क्या हो रहा है, क्या कर रहे भईया, चलिए पीछे, पीछे चलिए एकदम |’ इस दौरान एक युवक ने जब उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश तो सिंधिया ने उसका हाथ पकड़कर उसे पीछे कर दिया |


सिंधिया गुना से वहां पहुंचे थे और टिकट नहीं मिलने पर अपने नाराज नेता नीरज निगम को समझा रहे थे | उसी समय दर्जनों लोग हेलीकॉप्टर के पास एकत्रित हो गए और कुछ समर्थक सेल्फी लेने लगे | सिंधिया इसी से नाराज हो गए | उन्होंने हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले खुद लोगों को हटाना शुरू किया और उन्हें पीछे धकेल दिया | समर्थकों की इस हरकत से नाराज सिंधिया ने इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित किया | इस जनसभा में सिंधिया ने कहा, ‘मेरे पूज्य पिता जी ने मुझे सिखाया था, जीवन में राजनीति लक्ष्य नहीं होना चाहिए, जनसेवा लक्ष्य होना चाहिए | राजनीति सिर्फ एक माध्यम होना चाहिए उस लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए |’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html