ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मांगी मांफी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सिंधिया ने कहा आज मैं आतरी आकर काफी भावुक महसूस कर रहा हूं क्योंकि मेरा इस स्थान से पुराना संबंध है मैं जब केवल 13 वर्ष का था तब मैं यहां प्रचार के लिए आया था । इस क्षेत्र की गली-गली में मैं घूमा हूं आज ऐसा प्रतीत होता है कि मानो वह समय कल ही था और आज मैं आप सबके सामने मंच पर खड़ा हूं । और एक बार फिर से जनता से रूबरू हो रहा हूं । इस दौरान उन्होंने जनता से चर्चा करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया ।
इसके बाद उनके द्वारा क्षेत्र वासियों को कांग्रेस सरकार की विफलताओं से भी अवगत कराया गया साथ ही बताया कि किस प्रकार कमलनाथ सरकार ने जनता का शोषण कर भ्रष्टाचार को और आतंक को बढ़ावा दिया है किसानों की कर्ज माफी का वायदा कर भोली-भाली भितरवार की जनता से वायदा खिलाफी की है लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही किसानों का कई हजारों करोड़ कर्ज माफ कर उनको सुकून की नींद दी ।
ज्योतिराजदित्य सिंधिया ने आंतरी की जनता से माफी भी मांगी उनका कहना था कि यह मेरी गलती थी कि मैंने ऐसे प्रत्याशी को उस समय चुना था जो केवल अपने बारे में ही विचार करते हुए राजनीति करता था । और साथ ही उनके द्वारा वर्तमान भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर से भी माफी मांगी और कहा कि उन्हें तीन बार से जो टिकट नहीं मिला वो मेरी गलती के कारण हुआ और यह वचन दिया गया कि वह आतरी की जनता के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देंगे और सदैव क्षेत्र के विकास के लिए अग्रणी रूप से कार्य भी करते रहेंगे । इस विशाल सभा में जिलाध्यक्ष, मंडल, युवा जिलाध्यक्ष, जिलापंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं जनसेवक उपस्थित रहे ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments