जस्टिन ट्रूडो-खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ,भारत ने किया ख़ारिज...

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था | ट्रूडो के इस बयान को भारत सरकार ने खारिज कर दिया है | भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं | भारत की ओर से कहा गया है कि इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें कनाडा में आश्रय दिया गया है और जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं | इस मामले पर कनाडाई सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से और निरंतर चिंता का विषय रही है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments