जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी, बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लिया.....

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है। लगभग छह माह पहले भी यहां की एक जूनियर डॉक्टर ने इसी तरह आत्महत्या की थी। मिली जानकारी के अनुसार स्त्री रोग विभाग में सरस्वती पीजी कर रही थी, वह कोहेफिजा इलाके में पति के साथ रहती थी, गर्भवती भी थी और उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर सरस्वती ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज ले लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आत्महत्या की वजह क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है। सरस्वती मूल रूप से आंध्र प्रदेश की निवासी थी। ज्ञात हो कि इससे पहले इसी साल जनवरी में आकांक्षा माहेश्वरी नामक जूनियर डॉक्टर ने भी छात्रावास में सुसाइड किया था, वह बाल रोग विभाग में पी जी कर रही थी। उसने भी खुद को एक इंजेक्शन लगाया था और उसके बाद उसकी मौत हो गई थी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments