google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कर्नाटक हाईकोर्ट के जजों को मिली जान से मारने की धमकी, जाने मामला......

Jul 25, 2023
1 min read











कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है, जिसने उच्च न्यायालय के कार्यकारी और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दुबई स्थित एक गिरोह द्वारा मरवाने की धमकी दी थी। मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने फोन कर पाकिस्तान के एक बैंक में 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। उसने धमकी भी दी थी कि अगर फिरौती की रकम उस बैंक में जमा नहीं की गई तो वह जजों को मरवा देगा।


स्थानीय पुलिस ने इसकी शिकायत 14 जुलाई को साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और नारकोटिक्स (सीईएन) में दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि कॉल हाईकोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मुरली को किया गया था और आरोपी ने 12 जुलाई की शाम 7 बजे पीआरओ को एक व्हाट्सएप मेसेज भी भेजा, जिसमें धमकी दी गई कि पाकिस्तान में एबीएल एलाइड लिमिटेड के खाते में 50 लाख रुपये जमा किए जाएं। आरोपी ने कहा था, ''अगर पैसे नहीं भेजे गए तो हाईकोर्ट के जजों को फांसी दे दी जाएगी।''


कर्नाटक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज में कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मोहम्मद नवाज, एच.टी. नरेंद्र प्रसाद, अशोक जी निजगन्नावर, एच.पी. संदेश, के. नटराजन और बी. वीरप्पा के के नाम का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने धमकी दी कि वह जजों को दुबई के एक गैंग से मरवा देगा और दावा किया कि गोली चलाने वाला एक भारतीय है। पुलिस ने कहा कि सेंट्रल सीईएन पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 और आईपीसी की धारा 75, 66 (एफ) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html