हाईकोर्ट से तोमेश्वर खरे पत्रकार कों मिली स्वतंत्रता, नवागढ़ में संचालित गायत्री हॉस्पिटल की फाईल लेकर जनहित याचिका लगाने पहुंचेंगे कोर्ट....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नही, जनहित याचिका लगाने के बाद विभागीय अधिकारी से हों सकता है सवाल जवाब - पत्रकार तोमेश्वर खरे...
नवागढ़ के गायत्री हॉस्पिटल के मामले में अब जनहित याचिका की तैयारी! तोमेश्वर खरे को हाईकोर्ट से मिली स्वतंत्रता, आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामले को न्यायालय के समक्ष उठाने का रास्ता साफ...
बेमेतरा जिले के नवागढ़ में संचालित गायत्री हॉस्पिटल का मामला अब जनहित के मुद्दे के रूप में उठाने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी उठ सकते हैं सवाल। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में रिट याचिका क्रमांक 4912/2026 पर 25 सितंबर 2026 को सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता तोमेश्वर खरे ने वर्तमान याचिका वापस लेकर उचित पीठ के समक्ष जनहित याचिका (PIL) प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता मांगी गई। न्यायालय ने अनुरोध स्वीकार करते हुए याचिका को वापस लिया गया और जनहित याचिका प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता तोमेश्वर खरे पत्रकार कों प्रदान की।
अब बड़ा सवाल—नवागढ़ के गायत्री हॉस्पिटल से जुड़े मामले में जनहित याचिका के माध्यम से किन तथ्यों को न्यायालय के सामने रखा जाएगा.? स्वास्थ्य विभाग की पिछली जांच और अब तक की कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवालों पर क्या जवाब सामने आएगा.? आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े इस मामले में अब सबकी नजरें आगे की कानूनी प्रक्रिया पर। हाईकोर्ट ने वर्तमान याचिका पर आरोपों के गुण-दोष के आधार पर कोई फैसला नहीं दिया है। आदेश में उचित पीठ के समक्ष जनहित याचिका प्रस्तुत करने तोमेश्वर खरे कों स्वतंत्रता दी गई है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments