google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चंद्रयान-3 मिशन पर इंटरव्यू लेने निकले,पत्रकार की सड़क हादसे में मौत........

Aug 24, 2023
1 min read

























































तमिलनाडु के एक टेलीविजन पत्रकार की गुरुवार एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान एक स्थानीय टेलीविजन चैनल के पत्रकार शंकर (32) के रूप में हुई है। शंकर बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक का इंटरव्यू लेने के बाद तिरुवनंतपुरम से लौट रहे थे। शंकर के साथ एक रिपोर्टर और दो अन्य कैमरापर्सन भी थे। शंकर कार चला रहे थे। जब कार तिरुनेलवेली जिले के नंगुनेरी पहुंची, तो उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में शंकर की मौके पर मौत हो गई। जबकि, हादसे में अन्य तीन नागराजन, वल्लीनायगम और नारायणन घायल हो गए। तीनों को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तिरुनेलवेली के जिला कलेक्टर केपी कार्तिकेयन अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शंकर के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html