google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला विकास और मीडिया पर संगोष्ठी सानंद संपन्न....

Sep 17, 2023
3 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर । पत्रकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला विकास और मीडिया पर संगोष्ठी हिंदी समाचार पत्र सम्मेलन एवं दैनिक विश्व परिवार के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हाल में संपन्न हुआ। जिसमें 102 प्रशिक्षु पत्रकारों के साथ राजधानी के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया ।

समारोह के मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि लोकहित, लोक कल्याण पत्रकारिता की आत्मा है । जब तक मिशन मिस नहीं होगा तब तक पत्रकारिता जीवंत रहेगी । ख्वाहिशों से भरी जिंदगी में सिर्फ दौड़ लगाते रहने को बड़ी नादानी बताते हुए उन्होंने कहा कि दिल मांगे मोर ने सिद्धांतों को तार-तार कर दिया है l आज विश्व के देशों में अपने-अपने स्वार्थ के कारण हो रहे टकराव से इसके अस्तित्व पर खतरा बढ़ रहा है l इसे विनाश से बचाने के लिए हमें भारत के वसुधैव कुटुंबकम/ विश्व एक परिवार को आत्मसात करना होगा। प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता बड़ी चुनौती है, इसके अभाव में विश्वसनीयता, घटती है l अतः प्रशिक्षु पत्रकारों को सिद्धांतों पर कायम रहना होगा । अतिथि द्वय ने दैनिक विश्व परिवार के प्रकाशन के छत्तीसगढ़ में 10 वर्ष पूर्ण होने पर इसे सतत साधना का प्रतिफल बताया।

हिंदी समाचार पत्र सम्मेलन की महामंत्री एवं प्रेस काउंसिल आफ इंडिया की सदस्य डॉ सुमन गुप्ता लखनऊ ने कहा कि प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को बारीकी से समझना होगा सूचना क्रांति के दौर में टूल पत्रकारिता नहीं हो सकते, हमें पूरे समर्पण के साथ पत्रकारिता के दायित्व का निर्वहन करना होगा ।

प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य प्रोफेसर बलदेव राज गुप्ता दिल्ली ने भारत में समाचार पत्रों के उद्भव से लेकर वर्तमान दौर की चर्चा करते हुए कहा कि 5 w,1h का सफल प्रयोग फेक न्यूज़ को रोक सकता है l उन्होंने सफल मीडिया कर्मी के प्रयोगिक गुण भी बताएं ।

भक्तों में पीसीआई के पूर्व सदस्य रजा रिजवी ने प्रेस कानून पर प्रकाश डाला तो प्रेस मान्यता समिति उत्तर प्रदेश शासन के सदस्य सूर्य मणिरघुवंशी बिजनौर, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर शशी प्रभा रघुवंशी, डॉ महेंद्र ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश कांवडिया ने दैनिक विश्व परिवार के सफल प्रकासन के साथ हिंदी पत्रकारिता के विविध आयामों पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रामू अंबाडरे, उचित शर्मा, संजू शर्मा, तपेश जैन, पारस चैनल के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश मोदी, नरेंद्र गुरु कृपा, अजीत जैन, अतुल जैन, इंदिरा जैन, मीना जैन, अफसर खान, ओंकार सिंह, पंकज महेश्वरी, गिरीश बोरा, मिलिंद खैर, राजेश पौराणिक, प्रसंग जैन, शिव दत्ता, सुगुप्ता शिरीन, संजय नायक, श्रेयश जैन, प्रणीत जैन, विजय कस्तूर, सुधांशु, सुरेश मोदी, दीपक खडकर, विजेन्दर सांगवान, सुभाष श्रीवास्तव, सुप्रिया शर्मा आदि उपस्थित रहे। प्रारंभ में स्वागत करते हुए कार्यशाला के संयोजक दैनिक विश्व परिवार के संपादक प्रदीप जैन ने कहा कि दैनिक विश्व परिवार अमर क्रांतिकारी 32 वर्षों तक काला पानी जेल में रहे पंडित परमानंद की प्रेरणा से समाज सेवी कैलाश चंद्र जैन द्वारा 46 वर्ष पूर्व झांसी से प्रारंभ हुआ l विगत 10 वर्षों में रायपुर से सतत प्रकाशन को विश्व परिवार की अवधारणा को आगे बढ़ने का अवसर मिला है, और वर्तमान में भारत में जी-20 के अवसर पर भारत सरकार के द्वारा विश्व एक परिवार की अवधारणा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है l इसी दिशा में दैनिक विश्व परिवार अपना अकिनंचन्य प्रयास कर रहा है।

स्वागत गीत प्रतीक्षा जैन ने संचालन दैनिक विश्व परिवार झांसी के संपादक प्रवीण कुमार जैन में एवं आभार ज्ञापन प्रियेश जैन ने किया।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html