छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश इकाई बहुजन समाज पार्टी में हुए शामिल....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति सरगर्मियां तेज हो गई है मुख्य दलों के साथ-साथ अन्य दलों में भी सक्रियता नजर आ रही है | इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ निषाद समाज प्रदेश इकाई बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए | बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ निषाद समाज ने बहुजन समाज पार्टी का हाथ थामा | बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोगों ने बसपा में प्रवेश किया |
राज्यसभा सांसद ने कहा कि निषाद पार्टी के बसपा में विलय होने से हमारा संगठन और मजबूत होगा…बसपा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और निषाद पार्टी मिलकर छत्तीसगढ़ में बहुमत की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे गठबंधन में और भी कई सामाजिक और राजनीतिक दलों के शामिल होने की उम्मीद बहुजन समाज पार्टी ने जताई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments