घेराव... घेराव... विधानसभा घेराव.... जोगी कांग्रेस के बैनर तले घेराव....
गूंजे गा राजधानी रायपुर

जोगी कांग्रेस ने ऐलान किया है कि 20 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के जनता से किये वादे की वादा खिलाफ़ी के विरोध में - विधानसभा घेराव का ऐलान कर - अपने हजारों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों के साथ विधानसभा घेराव करके मुख्यमंत्री के द्वारा किये वादे को अमल में लाने के लिए उन्हें उनके वादे याद दिलाएंगे - जैसे की मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शराबबंदी का वादा किया था, किन्तु सत्ता में आने के बाद शराबबंदी विषय पर हमेशा मुख्यमंत्री मौन रहते है।
गाँव शहर कस्बों से जोगी कांग्रेस की महिलाएं शराबबंदी को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगी
विधानसभा घेराव की बात को लेकर जोगी कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ. अनामिका पॉल ने अपने बयान में कहा है कि मौजूदा हालात पर शराबबंदी आवश्यक है, महिलाएं शराबबंदी को लेकर आक्रोशित है, समाज में शराब एक ऐसा दंश है जो महिलाओं को ही डसता है,
यही कारण है कि महिलाएं, खास कर जोगी कांग्रेस की महिलाएं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके वादे याद दिलाने विधानसभा घेराव कर रही है।
अब देखने वाली बात है कि कुछ ही महीनों में पुनः चुनाव है, इन परिस्थितियों को देखते हुए क्या मुख्यमंत्री अपने ही वादे पुरे कर रहे है या नहीं ????






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments