google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दक्षिण विधानसभा के टीकरापारा छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान में जोगी कांग्रेस ने दिखाई ताकत....

Sep 25, 2023
2 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • परिवर्तन संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे हजारों जोगी कांग्रेसी

  • अमित जोगी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला

  • जोगी सरकार बनने पर बलात्कारियों को चौक चौराहे में देंगे फांसी की सजा - अमित

  • रायपुर को बना दिया रेपपुर - अमित

  • महिलाओं को मान-सम्मान और सुरक्षा देने में नाकाम हुई कांग्रेस सरकार

  • 35 साल बाद दक्षिण विधानसभा को मिलेगी विधायक से आजादी - प्रदीप

  • क्षेत्रीय विधायक ने विधानसभा का कर दिया खस्ताहाल, जोगी कांग्रेस का विधायक दक्षिण को बनाएगा विकसित और खुशहाल - प्रदीप

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 24 सितंबर 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)के द्वारा आज दक्षिण विधानसभा में ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के हजारों जोगी कांग्रेसियों ने अपनी उपस्थिति देकर अपनी ताकत दिखा दी । इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का जोगी कांग्रेसियों ने अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में राउत नाचा, गड़वा बाजा, ढोल ताशे, फुल-पटाखे के साथ जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान प्रदेश छत्तीसगढ़ में लगातार महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर जमकर हल्ला बोलते हुए अमित जोगी ने कहा कांग्रेस पार्टी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना, दिया राजधानी रायपुर को रेपपुर बना दिया। छत्तीसगढ़ में हर घंटे बलात्कार की घटना हो रही है, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी दुर्ग में महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थी वहीं रायपुर में एक बहन की अस्मत लूट रही थी। उन्होंने कहा जोगी कांग्रेस के सरकार बनने के बाद कानून में संशोधन करते हुए बलात्कारियों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे, 1 महीना में फैसला होगा और बलात्कारियों को चौक और चौराहों में फांसी की सजा देंगे। महिलाओं को मान सम्मान और सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई कांग्रेस की सरकार।

उन्होंने कहा दोनों राष्ट्रीय दलों ने छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है अब इनकी विदाई की समय आ गया है हमारी लड़ाई भाजपा या कांग्रेस से नहीं बल्कि गरीबी से है। जोगी के 10 कदम और गरीबी खत्म। मैं 10 कदम उठाऊंगा और गरीबी को खत्म कर दूंगा। पूरी दुनिया में पहली हमारी ऐसी पार्टी है जो संकल्प पत्र, गारंटी पत्र या जन घोषणा पत्र नहीं दे रही है बल्कि हम लोग छत्तीसगढ़ की जनता को शपथ पत्र दे रहे हैं। सरकार बनने के बाद 10 बिंदुओं पर आधारित एक-एक वादों को हम पूरा करेंगे और यदि हम इस वादे को पूरा नहीं करते तो जनता को अधिकार होगा कि वह हमारे खिलाफ कोर्ट में जाकर कानूनी कार्रवाई कर सकती है हमें जेल में डाल सकती है ।

इस दौरान प्रदीप साहू ने कहा 35 साल के बाद अब दक्षिण विधानसभा की जनता को यहां विधायक से मुक्ति मिलेगी, आजादी मिलेगी । मैं तब से इस क्षेत्र के विधायक का नाम सुन रहा हूं जब मैं छोटा सा बच्चा था, अब तो मेरे बच्चे पैदा हो गए लेकिन आज भी हमारा दक्षिण विधानसभा का दुर्गति किसी से छिपी नहीं है। अब छत्तीसगढ़ की जनता नेता को नहीं बेटा को चुनेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी के महामंत्री महेश देवांगन, पार्टी उपाध्यक्ष उदय चरण बंजारे, प्रवक्ता भगवानू,नायक, जिला अध्यक्ष संदीप यदु, निलेश चौहान, अध्यक्ष संजू धृतलहरे, डोमान देशलहरा, सुजीत डहरिया, भगत हरबंस, ऋषि टंडन शमशुल आलम, राजाराज बंजारे,अनिरुद्ध वर्मा, जितेंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में जोगी कांग्रेसी उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html