google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जोगी कांग्रेस ने जारी किया 10 बिंदुओं पर ऐतिहासिक शपथ पत्र...

Sep 17, 2023
4 min read




























































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • विधानसभा चुनाव में अमित जोगी ने दिया नारा दस कदम गरीबी खतम...

  • ग़रीबी के विरुद्ध, जोगी के महायुद्ध’...

  • जोगी रथ के माध्यम से घर घर पहुंचाएंगे शपथ पत्र...

  • जोगी कांग्रेस का गरीबी पर कड़ा प्रहार, अमित जोगी का दावा जोगी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश से कर देंगे गरीबी खतम...

रायपुर छत्तीसगढ़, दिनांक 16 सितंबर 2023। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आज राजधानी रायपुर स्थित सागौन बंगला में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 10 बिंदुओं पर आधारित पार्टी का शपथ पत्र जारी किया। इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने कहा छत्तीसगढ़ बने 23 साल हो गये हैं, छत्तीसगढ़ की जैसे उम्र बढ़ रही है वैसे ही लूट भी बढ़ रही है । छत्तीसगढ़ में 20 साल से D कंपनी का राज चल रहा है । D से डॉक्टर और D से दाऊ। जैसे राजन और दाऊद हैं वैसे ही रमन और दाऊ । मिलकर सब खेल चल रहा है। छत्तीसगढ़ को एक बार तू लूट, एक बार मैं लूट, और दोनों को जेल जाने से छूट । एक ने छत्तीसगढ़ को पेसीएम (PayCM) बनकर लूटा और दूसरे ने एटीएम (ATM)समझकर लूटा । ये वही भूपेश हैं जो कांग्रेस की सरकार बनते ही रमन को जेल में डालने वाले थे । और यह वही भाजपा है जो ED को CM हाउस तक ले आयी । सीएम हाउस से सबको उठा कर ले गई लेकिन ख़ुद CM के गोद में जाकर बैठ गई । मोदी छत्तीसगढ़ आते हैं, धर्म-कर्म की बात करते हैं लेकिन भ्रष्ट सीएम की बात नहीं करते । उधर बाबा और दाऊ, मोदी सरकार को “दानवीर कर्ण” बोलते हैं और इधर कांग्रेस वाले “शकुनि” बोलते हैं । उन्होंने कहा छत्तीसगढ़वासी अब ये जान गये हैं कि कांग्रेस-भाजपा का रिश्ता ‘दिन में वार और रात में प्यार’ वाला पति-पत्नी का रिश्ता है । ये दोनों ‘एक परिवार है जिसकी संतान भ्रष्टाचार है’ । कांग्रेस भाजपा दोनों एक दूसरे के कमीशन की बात करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के विजन और मिशन की कोई बात नहीं करते लेकिन मेरी लड़ाई न कांग्रेस से है और न भाजपा से, मेरी लड़ाई ग़रीबी से है । हम तो इन दोनों राष्ट्रीय दलों से लड़ाई नहीं बल्कि इनकी विदाई करने के लिये जनता के बीच जा रहे हैं । मेरे पिता स्वर्गीय अजीत जोगी जी ने एक अत्यंत गरीब परिवार में जन्म लिया । मेरे पिता हमेशा कहते रहे, जब छत्तीसगढ़ की धरती अमीर है तो लोग गरीब कैसे हो सकते हैं । 9 साल पहले बने तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे अधिक साढ़े 3 लाख रुपये है, तो फिर तेलंगाना राज्य से 10 गुना अमीर धरती हमारे छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे कम क्यों ?? छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे आन्ध्रप्रदेश और महाराष्ट्र की प्रति व्यक्ति आय हमसे ज़्यादा कैसे ?? उन्होंने कहा मैं आज आप सभी मीडिया बंधुओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सवा तीन करोड़ जनता को अपना नोटरी रजिस्टर्ड “शपथ पत्र” दे रहा हूँ । “10 कदम गरीबी ख़त्म” की नीति और नियत के साथ हम जनता के बीच इस शपथ पत्र को ले जा रहे हैं । मैंने इस शपथ पत्र में लिखा है कि यदि मैं यह 10कदम उठाने में विफल रहा तो मैं सूली पर चढ़ जाऊँगा । लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मैं ग़रीबी को सूली पर चढ़ाऊँगा ।पिछले 15 दिनों में हमने 20 से ज़्यादा विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन और कलेक्टरेट घेराव किया है जिसका बहुत ही ज़बरदस्त प्रभाव दिख रहा है । अगले 30 दिनों में हम 60 विधानसभाओं में “जोगी शपथ रथ” चला रहे हैं और मेरे शपथ पत्र को घर घर पहुँचा रहे हैं । 50 लाख घरों में पहुँच कर उन घरों को टैग करने यानी इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है । मैं D कंपनी के डॉक्टर और दाऊ को चैलेंज करता हूँ कि वो मेरी तरह शपथ पत्र बनायें और जनता के बीच जायें । न की घोषणाओं का हवाई जहाज़ उड़ायें जैसे हर गाँव में ट्रेक्टर होता है वैसे हर चुनाव में “जोगी फैक्टर” होता है । और इस चुनाव में भी होगा । 20 साल से छत्तीसगढ़ की जनता कभी कांग्रेस कभी भाजपा, कभी शेर कभी चीता का शिकार बनते रही ।अब शिकार बनने का नहीं, छत्तीसगढ़ को शिखर पर पहुँचाने का वक्त है । ये “ग़रीबी के विरुद्ध, जोगी के महायुद्ध’ का वक्त है ।

1 - अनुसूचित जाति-जनजाति, अतिपिछड़ा एवं आर्थिक रूप से कमजोर अन्य सभी वर्गों के परिवारों को 5 लाख रु । बेटी के जन्म होने पर 1 लाख रु।

2 - आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और पंजीकृत बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3000 रु। वृद्धजनों को 4500 रु पेंशन।

3 - धान का समर्थन मूल्य 4000 रु प्रति क्विंटल। प्रति वर्ष, प्रति एकड़ 10 हज़ार रु सहायता। बिजली फ्री।

4 - 15 वर्ष से काबिज वालों को पट्टा। कच्चे मकान वालों को 2 बेडरूम "जोगी आवास" ।

5 - 8 वर्षो से कार्यरत अनियमित कर्मचारियों का नियमतिकरण। सरकारी,निजी संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 95% आरक्षण ।

6 - सालाना 10 लाख रु से कम आय वाले स्वरोजगार और व्यवसाय को राज्य के सभी टैक्स से छूट।

7 - सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं सभी का कैशलेस मुफ्त इलाज।

8 - छात्र-छात्राओं को देश- विदेश में उच्च शिक्षा हेतु 100% अनुदान।

9 - दारू की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी। राज्य में दुग्ध क्रांति लायी जायेगी।

10 - छत्तीसगढ़ के सभी परमपूज्य संतो और महारत्नों के धाम का विश्व स्तरीय विकास।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html