google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जोगी कांग्रेस ने किया बेरोजगार युवाओ के साथ मुख्यमंत्री निवास घेराव.....

Jul 30, 2023
2 min read

























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :-

"रोज़गार ना मिलने पर दी आत्मदाह कीं चेतावनी"

"पढ़े लिखे बेरोज़गार युवाओं को गोबर बेचने का काम करवा रही है सरकार"

"युवा विरोधी है कांग्रेस सरकार"

रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 30 जुलाई 2023। अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू के नेतृत्व में बेरोज़गार युवा साथियों के साथ अनुग्रह जोगी निवास से निकल किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव ।

अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू एव मत्सय बेरोज़गार बसंत सिंग,लोकेश बंजारे संयुक्त रूप से कहा की प्रदेश भर से मत्स्य डिग्री धारी बेरोज़गार अभ्यर्थी 141 पदो की जल्द भरती करने की माँग कीं कहा कीं 2022 से निकाली गई भरती पर आज दिनांक तक भरती पूरी नहीं की गई है जिससे उनका जीवन अंधकार मयी होते नज़र आ रहा है और कुछ समय बाद राज्य में आचार सहिता भी लागू हो जायेगी हम मत्स्य बेरोज़गार अभियार्थी के जीवन के साथ खिलवाड़ होने नहीं देंगे सरकार से माँग है की जल्द से मत्स्य निरीक्षक भर्ती की जाये। नहीं तो हम सभी को भी गोबर बेचना पडेगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष संदीप यदु एव अविनाश साहू चंद्रशेखर वर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा छत्तीसगढ़ में चुनावी काल में मुख्यमंत्री जी को आज युवाओं को यह याद आ रही है साढ़े 4 साल तक कुंभकर्णीय की नींद में सोते रहे। नौकरी,भर्ती और नियमितीकरण के नाम पर युवाओं को झुनझुना मिला अब मुख्यमंत्री महोदय युवाओं को छलने और ठगने का काम कर रहे हैं।

युवा अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा - कीं छत्तीसगढ़ का युवा जाग चुका है जो अपना दशा और दिशा सुधारने की दिशा में काम कर रहा है।

अब वह कांग्रेस पार्टी के जाल में फंसने वाला नहीं है बल्कि कांग्रेस सरकार के युवा विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए छत्तीसगढ़ का युवा तैयार और तत्पर खड़ा है। और सात दिनों के भीतर मत्स्य डिग्री धारी बेरोज़गार अभ्यर्थी 141 पदो भरती नहीं की जाती है तो मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने मजबूर होंगे जिसकी पूरी जवाबदारी भूपेश सरकार की होगी

आज के मुख्यमंत्री निवास घेराव मे प्रमुख रूप से प्रदीप साहू, संदीप यदु, संजू गिलहरे, अविनाश साहू, चन्द्रशेखर वर्मा, नावेद कुरेशी, सन्नी तिवारी, सुजीत डहरिया, दीनदयाल कुर्रे, शिवदास जांगड़े, हरीश कोठारी, भोजराम साहू, प्रकाश ढीमर, शिव शंकर बंजारे, बसंत सिंह, लोकेश बंजारे, तामेश्वर फेंकर, संजय खंडेकर, राजेंद्र नाग आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html