google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जोगी कांग्रेस ने किया बीजापुर कलेक्टर एसडीएम को हटाने की मांग....

Nov 30, 2023
1 min read





























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • सत्ताधारी पार्टी के पक्ष के इशारे पर कार्य करने का आरोप

  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर ,छत्तीसगढ़, दिनांक 29 नवंबर 2023 बीजापुर कलेक्टर और एसडीएम पर पक्षपात और अनियमितता का आरोप लगाते हुए बीजापुर जिला के कलेक्टर और एसडीएम को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग को लेकर आज मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, रायपुर जिला अध्यक्ष संदीप यदु, सनी तिवारी, मनसु निहाल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने बताया बीजापुर प्रत्याशी रामधार जूरी दिनांक 28 नवंबर 2023 को मतगणना के लिए अभिकर्ता की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु बीजापुर कलेक्टोरेट स्थित रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में गए थे। इस दौरान उन्हें वहां कुछ चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिलीं। कलेक्टोरेट में कुछ EVM मशीनें थीं (नियमानुसार EVM मशीनों को स्ट्रांग रूम में होना चाहिए था)। साथ ही कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की VVPAT पर्चियां भी थीं। इस पर जूरी ने आपत्ति उठायी। मौके पर पहुंचे बीजापुर SDM पवन प्रेमी ने गोलमोल जवाब देते हुए पहले इन पर्चियों को जिला पंचायत चुनाव का बताया।

जूरी के यह कहने पर कि पंचायत चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर नहीं होता है, SDM ने फिर बातों को घुमाते हुए इन पर्चियों को विधानसभा चुनाव 2018 का बताया। स्पष्ट है कि यह भी तर्कहीन बात है।


जोगी कांग्रेसी नेताओं ने कहा उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा पर सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में कार्य करने के आरोप लगे हैं। बीजापुर में निष्पक्ष मतगणना किये जाने के लिए बीजापुर कलेक्टर और SDM को तत्काल हटाने के लिए आज ज्ञापन सौंपा गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html