CM विष्णु देव साय, Deputy CM द्वय अरुण साव और विजय शर्मा को जोगी कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
नई सरकार से छत्तीसगढ़ को है नई उम्मीदें -भगवानू
रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 13 दिसंबर 2023 - जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्रीगण की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के शपथ ग्रहण किए जाने के पश्चात शुभकामनाएं देते हुए कहा विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ में स्व. अजीत जोगी के बाद दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा से छत्तीसगढ़ को नई उम्मीदें है। आशा है नई सरकार प्रदेश के वंचित, शोषित, पिछड़े, गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिलाएं, आदिवासियों सहित सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास करेगी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार छत्तीसगढ़ की साढ़े तीन करोड़ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भाजपा ने जो मोदी जी की गारंटी दी है उसको पूरा करेगी और छत्तीसगढ़ में विकास की एक नई गाथा लिखेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments