google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जातीय और सामाजिक संरचना के आधार जोगी कांग्रेस ने किया टिकट वितरण - अमित...

Oct 30, 2023
2 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

  • टिकट वितरण में जोगी कांग्रेस ने रखा सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान - अमित

  • समाजिक न्याय करना JCCJ का मुख्य उद्देश्य - अमित

अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग से साहू समाज, कुर्मी समाज, यादव समाज, निषाद समाज, मुस्लिम समाज, क्रिश्चयन समाज, ब्राह्मण समाज, बंगाली समाज, उत्कल समाज इत्यादि सभी वर्गों को जोगी कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी |


15 महिलाओं को भी पार्टी ने दिया 10 आरक्षित सीट के अतिरिक्त 11 सामान्य सीट में भी अनुसूचित जाति को बनाया प्रत्याशी, राजधानी के 4 सामान्य विधानसभा में से 3 विधानसभा में अनुसूचित जाति और 1 पिछड़ा वर्ग को बनाया प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार रायगढ़ से वर्ष 2014 में निर्दलीय महापौर निर्वाचित किन्नर समुदाय की मधु किन्नर को भी रायगढ़ से बनाया प्रत्याशी,भाजपा और कांग्रेस से आए नेता, विधायक, पूर्व विधायक को भी पार्टी ने बनाया प्रत्याशी |



रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 29 अक्टूबर 2023। छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा हमारी पार्टी ने टिकट वितरण में जातीय समीकरण और सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक टिकट वितरण किया है। पार्टी ने सर्व समाज का ध्यान रखते हुए अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग से साहू समाज, यादव समाज, कुर्मी समाज,पटेल समाज, निषाद समाज, यादव समाज, मुस्लिम समाज, ब्राह्मण समाज, बंगाली समाज के लोगों को टिकट दिया। 10 अनुसूचित जाति सीटों के अतिरिक्त अन्य सामान्य 11 सीटों पर भी अनुसूचित जाति वर्ग को टिकट दिया। राजधानी रायपुर में 4 सामान्य सीटों में से 3 में अनुसूचित जाति वर्ग को प्रत्याशी बनाया।


वहीं 15 महिलाओं को भी चुनाव के मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के इतिहास में रायगढ़ से वर्ष 2014 में निर्दलीय महापौर निर्वाचित किन्नर समुदाय की मधु किन्नर को भी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कहा पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के विचार धारा और पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गज नेता, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा स्व. अजीत जोगी सामाजिक न्याय के पैरोकार थे उन्हीं के बताए रास्ते पर चलते हुए सामाजिक न्याय के उद्देश्य पार्टी ने राज्य में टिकट वितरण किया है और समाजिक न्याय का एक बड़ा संदेश दिया है।


उन्होंने कहा पार्टी की बढ़ती हुई जनाधार को देखते हुए प्रदेश भर से जोगी पार्टी से टिकट की मांग को लेकर लगभग 2500 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किया और सभी ने दावा किया था वे जीत कर आयेंगे लेकिन पार्टी की कोर कमेटी ने एक रणनीति के आधार पर सर्व समाज को ध्यान में रखते सोशल इंजीनियरिंग के तहत जीतने वाले प्रत्याशी को चयन किया है जो जीतकर आयेंगे और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा टिकट से वंचित पार्टी के कुछ नेता और कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज पर मैं उन सभी से बात करूंगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html