यहाँ निकली ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरियां…जाने आवेदन की प्रक्रिया

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
पुलिस विभाग में नौकरी पाने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है. यदि आप बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनना चाहते है, तो ये खबर आपके लिए , बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर के 1275 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है |
सके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से आरम्भ होगी तथा आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी दिनांक 5 नवंबर है. इच्छुक कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BPSSC के ऑफिशियल पोर्टल bpssc.bih.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करेंगे, वे सबसे पहले इन बातों को ध्यान से पढ़ें.
तिथियां:- BPSSC ने बिहार पुलिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 30 सितंबर को जारी किया था. अब इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से आरम्भ होगा तथा आवेदन करने की आखिरी दिनांक 5 नवंबर है. यह भर्ती अभियान पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1275 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है |
उम्र सीमा:- पुरुष अनारक्षित कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. महिला वर्ग के कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर के पुरुष और महिला कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है |
योग्यता:- कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए |
शुल्क:- अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 700 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments