बिना दफ्तर गये 16 कंपनियों में एक साथ नौकरी....जानें पूरा मामला

एक महिला की धोखाधड़ी की कहानी इस वक्त काफी चर्चा में है. वो एक साथ 16 अलग अलग कंपनियों में नौकरी कर रही थी | मगर हैरानी की बात ये है कि वो कभी दफ़्तर नहीं गई. वो खूब पैसा कमा रही थी | ऐसा तीन साल से हो रहा था. लेकिन अब पुलिस ने उसे पकड़ लिया है |
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, गुआन नाम की महिला जॉब इंटरव्यू के दौरान तस्वीरें क्लिक कर रही थी | उसने इन्हें अलग अलग कंपनियों के चैट ग्रुप्स पर शेयर कर दिया | उसने सभी ग्रुप्स पर लिखा कि वो क्लाइंट्स के साथ मीटिंग कर रही थी. मगर इस बार उसकी ये चोरी पकड़ी गई. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब जनवरी 2023 में एक कंपनी के मालिक लियु जियान ने दस्तावेजों में गड़बड़ी का पता लगाया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments