google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

JIO ने एक झटके में खत्म कर दिया बार-बार रिचार्ज का झंझट, पेश किया यूजर्स के लिए शानदार ऑफर

Jul 30, 2023
1 min read






















देश की नंबर वन टेलिकॉम कंपनी जियो समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए-नए ऑफर्स उपलब्ध कराती है। जियो के सामने अब कई कंपनियों के ऑफर्स छोटे पड़ने लगे हैं, जिसके चलते मोबाइल यूजर्स तेजी से जियो में स्वीच कर रहे हैं। इसी कड़ी में जियो ने एक शानदार ऑफर पेश किया है, जो बार-बार रिचार्ज करवाने के झंझट को खत्म कर देगा।

जियो के जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो 1550 रुपए का आता है। ये आपको थोड़ा महंगा जरूर लग सकता है लेकिन अगर इसे मंथली प्लान से तुलना करेंगे तो आपको यह बेहद सस्ता पड़ेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद आप 336 दिन तक रिचार्ज के झंझट से मुक्त हो जाते हैं।

जियो के 1559 रुपये के रिचार्ज के बाद आप 11 महीने तक 24 घंटे किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। अगर डेटा की बात करें तो इस प्लान में पूरी वैलिडिटी के लिए 24GB डाटा दिया जाता है। यानी आपको एक महीने में लगभग 2GB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें डेटा की जरूरत कम रहती है।

फ्री कॉलिंग और डेटा के साथ इस प्लान में जियो यूजर्स को 3600 SMS की भी सुविधा देती है। इसके साथ ही आपको इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड के सब्सक्रिप्शन का एडिशनल बेनेफिट भी मिल जाता है। इतना ही नहीं अगर आपके क्षेत्र में जियो 5G नेटवर्क है तो आप इस प्लान में 5G डाटा के लिए भी एलिजिबल हो जाते हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html