जियो धमाका.... प्रीपेड यूजर्स को वर्ल्ड कप के लिए मुफ्त Disney+Hotstar सब्सक्रिप्शन....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जियो ने गुरुवार को बताया कि उसके प्रीपेड प्लान में भी डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. अब जियो प्रीपेड यूजर लाइव क्रिकेट मैच का लुत्फ उठा सकेंगे और वह भी एचडी (HD) में. कंपनी ने यह प्लान मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना ऑफर के साथ निकाला है. इसमें डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा. Jio के प्रीपेड यूजर्स मासिक या तिमाही रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं. कंपनी के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान का प्राइस 328 रुपये है. इसमें प्रति 1.5 GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा 388 रुपये के रिचार्ज प्लान में प्रति दिन 2 GB डेटा दिया जाएगा. डिज्नी+हॉटस्टार के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन वाले 84 दिनों की वैलिडिटी के तिमाही रिचार्ज प्लान का प्राइस 758 रुपये है. इसमें यूजर्स को प्रति दिन 1.5 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्रति दिन 2 GB डेटा वाले प्लान के लिए 808 रुपये चुकाने होंगे.
कंपनी ने 28 दिनों के एक अन्य मासिक प्लान की भी पेशकश की है। इसमें प्रति दिन 2 GB का डेटा मिलेगा. इसके साथ एक वर्ष के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है. Jio के वार्षिक प्रीपेड प्लान का प्राइस 3,178 रुपये है. इसमें प्रति दिन 2 GB का डेटा और एक वर्ष के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इन प्लान को चुनने वाले यूजर्स को अपने मोबाइल पर Reliance Jio के उसी नंबर से डिज्नी+हॉटस्टार के ऐप पर साइन-इन करना होगा जिससे रिचार्ज किया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments