google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जिन्दल स्टील एंड पॉवर को सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड से किया गया सम्मानित...

Dec 11, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली देश की अग्रणी स्टील कंपनी जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) को ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सीएसआर जर्नल की ओर से मुंबई में 9 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, फिल्म अभिनेता आमिर खान और डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में जेएसपी को प्रदान किया। जेएसपी के सीएसआर ग्रुप हेड प्रशांत कुमार होता ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।


जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल ने सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड के लिए निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम देश की 25,000 से अधिक ग्रामीण और आदिवासी खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए समर्पित हैं और उनके लिए खेल सुविधाओं का निर्माण कराने के साथ-साथ उन्हें विश्व स्तरीय प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रयासरत हैं ताकि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश को गौरवान्वित करें।”


जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने चेयरमैन नवीन जिन्दल के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में खेलों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी सामाजिक शाखा, जेएसपी फाउंडेशन के माध्यम से जेएसपी ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में 25,000 से अधिक प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के उद्देश्य से खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


प्रयासों की इस कड़ी में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की लगभग 5,000 उभरती हुई हॉकी प्रतिभाओं का पोषण भी शामिल है। जेएसपी इसी तरह क्योंझर जिले में वुशु खिलाड़ियों का पोषण कर उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करा रहा है। परिणामस्वरूप 5 अंतरराष्ट्रीय पदकों के साथ-साथ इन वुशु खिलाड़ियों ने कुल 643 पदक अभी तक प्राप्त किये हैं। इसी तरह क्योंझर जिले के सोयाबली में 60 प्रतिभाओं के पोषण और प्रशिक्षण के लिए जिन्दल स्पोर्ट्स हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है।


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और झारखंड के पतरातू में लड़कियों की फुटबॉल टीम और ओडिशा के सुंदरगढ़ में लड़कियों की हॉकी टीम को सहयोग प्रदान किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में ओपी जिन्दल क्रिकेट एकैडमी से अभी तक 2000 खिलाड़ियों को लाभ हुआ है। कंपनी ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, आधुनिक व्यायामशाला, बहु-उद्देश्यीय कक्ष एवं पैवेलियन समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html