मध्यप्रदेश सरकार..बनना था पटवारी, बन गये तहसीलदार, मचा हड़कंप तो ये कर दिया आदेश..

पटवारी को बना डाला तहसीलदार, हड़कंप मचा तो ठोक दिया….
पटवारी को सीधे नायब तहसीलदार का पदभार सौंपने का मध्य प्रदेश में यह पहला मामला है. चौंकाने वाले आदेश के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा और उनकी नियुक्तियों को लेकर पहले से ही घमासान मचा हुआ है, इधर पटवारी पद से जुड़ा एक और अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह मामला गुना जिले की राधोगढ़ तहसील का है. जहां एसडीएम ने एक पटवारी को सीधे नायब तहसीलदार का प्रभार दे दिया. आदेश निकलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया|
प्रदेश में इस तरह का पहला मामला है, जब किसी पटवारी को नायब तहसीलदार का प्रभार दिया गया हो. हालांकि, हड़कंप मचने के बाद राधौगढ़ एसडीएम अंजलि आर को गलती का एहसास हुआ तो आनन-फानन में आदेश बदल दिया. नए आदेश में जामनेर की नायब तहसीलदार रेणु कासलीवाल को कर्माखेड़ी तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है|
इस मामल में जब SDM अंजली आर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार (Nayab Tahsildar) रमाशंकर सिंह का ट्रांसफर (Transfer) होने के कारण रेणु कासलीवाल को कर्माखेड़ी सर्किल का चार्ज दिया गया है. त्रुटिवश पटवारी जगदीश भदौरिया को कर्माखेड़ी सर्किल पर नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ कर दिया गया था, लेकिन त्रुटि को सुधारते हुए आदेश पलट दिया गया|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments