google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

झारखंड के सीएम ने ED अधिकारियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत कराई शिकायत दर्ज...

Jan 31, 2024
2 min read



































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

रांची - झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है. ईडी की टीम आज रांची में हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए दोपहर 1.15 बजे सीएम आवास पहुंची थी. ईडी की टीम जमीन घोटाले में उनकी भूमिका को लेकर सवाल कर रही है. सात अधिकारियों की टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाबल भी पहुंचे हैं. हेमंत को अब तक ईडी 10 समन जारी कर चुकी है |


ईडी की पूछताछ के बीच रांची में सीएम हेमंत सोरेन के समर्थक भी एक्टिव हो गए हैं और बड़ी तादाद में एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं. ये लोग आदिवासी नेता को परेशान करने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी है. एक दिन पहले ही राज्यपाल ने डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब कर कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली थी.


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने कहा कि हेमंत सोरेन से झारखंड में कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की जा रही है. वहीं, स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोरेन जांच में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन ऐसी जांच को “ठीक से” करना संवैधानिक संस्थानों का कर्तव्य है. राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सभी विधायक मुख्यमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हैं |


सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में झामुमो समर्थकों ने मोरहाबादी मैदान और कुछ अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को केंद्र के निर्देश पर ईडी द्वारा जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, हम पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी का सहारा लेंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html