अमेरिकी युवक संग रचाया झांसी की युवती ने विवाह...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मप्र के खजुराहो में कल झांसी की एक युवती ने अमेरिकी युवक के साथ सात फेरे लिए। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रदेश की मशहूर पर्यटन नगरी खजुराहो में वैसे तो अक्सर ऐसे कई वाक्ये देखने को मिलते हैं, जिनमें विदेशी महिलाओं ने यहां आकर भारतीय पुरुषों के साथ विवाह रचाया लेकिन रविवार रात खजुराहो के एक होटल में एक ऐसा विवाह संपन्न हुआ, जिसमें दुल्हन देसी थी और दूल्हा विदेशी। अमेरिका से आई इस बरात में सारे बराती भी विदेशी ही थे, जबकि लड़की पक्ष वाले झांसी से थे।

लड़की झांसी की ही रहने वाली बताई गई, जो अमेरिका में पढ़ने गई थी और इस दौरान वहां उसका अमेरिकन युवक से प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। शादी अमेरिका के बजाय खजुराहो में करना तय किया गया। विवाह समारोह में अमेरिका से आए बरातियों ने बैंड बाजों की धुन पर जमकर डांस किया। विदेशी दूल्हा भी खूब थिरका। दूल्हे के एक मित्र ने बताया कि दुल्हन अमेरिका में पढ़ती थी और वहीं पर इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और प्यार में बदल गईं।
दोनों ने अपने-अपने परिवार की सहमति से विवाह किया है। इस दौरान दोनों परिवारों ने तय कर लिया कि वे सनातनी रीति-रिवाज से विवाह करेंगे। खजुराहो में मंत्रोच्चारण के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ। यह विदेशी दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर निकला तो लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना। बता दें कि कई विदेशी जोडों ने भी खजुराहों आकर सनातनी परंपरा के अनुसार यहां शादियां की है, लेकिन यह पहली बार हुआ जब विदेशी युवक संग देशी युवती ने शादी की है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments