google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

5 करोड़ के जेवरात जप्त, जांच चौकियों पर पुलिस का पहरा आया काम.....

Oct 28, 2023
1 min read














































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। निष्पक्ष चुनाव करवाने जिला प्रशासन पुलिस अमल के साथ पूरी मुस्तादी के साथ लगा हुआ है। चुनावी खरीद फरोख्त को रोकने के लिए जगह-जगह जांच चौकियां बनाई गई हैं। यह जांच चौकियां लगातार निष्पक्ष चुनाव करवाने की दिशा में अपना अहम योगदान साबित कर रही हैं। भोपाल से रीवा आ रही एक स्विफ्ट डिजार कार को नागौद पुलिस ने पकड़ा है। जिसमें करीबन 5 करोड़ के जेवरात मिले हैं।

बताया गया है कि नागौद पुलिस को जांच के दौरान एक स्विफ्ट कार में 5 करोड़ के गहने मिले हैं। बताया गया है कि भोपाल से चलकर स्विफ्ट कार रीवा आ रही थी। कार क्रमांक एमपी 04 सीजेड 0779 को नागौद पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। जब कार की तलाशी ली गई तो पुलिस स्वयं इतने सारे गहने देखकर अचंभित रह गई।


पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी सहित कार और उसमें सवार चार लोगों को लेकर थाने आ गई। बताया गया है कि कार में करीबन 5 करोड़ 20 लाख 71 हजार कीमत के गहने मिले हैं। इसमें सोने चांदी तथा हीरे के आभूषण शामिल है। संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं सबसे बड़ी बात यह है कि इस वाहन में मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है। कार में चार लोगों में एक महिला भी सवार थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ते हुए उनसे जेवरात के संबंध में कागजात मांगे लेकिन बताया गया है कि अभी तक आरोपियों की ओर से कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html