पेट के कैंसर से पीड़ित जूनियर महमूद को देखने पहुंचे जीतेन्द्र....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
एक वक्त पर इंडस्ट्री के जाने-माने आर्टिस्ट रहे जूनियर महमूद पेट के कैंसर से अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. अस्पताल में जूनियर महमूद का इलाज चल रहा है. इस बीच उन्होंने सुपरस्टार जितेंद्र और अपने बचपन के दोस्त एक्टर सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जताई थी. अब महमूद की ये इच्छा पूरी हो गई है.

एक ट्विटर यूजर ने जूनियर महमूद की पुरानी फोटो को शेयर करते हुए उनकी इच्छा के बारे में बात की थी. शख्स ने लिखा था, "जूनियर महमूद, जो कि बीते जमाने के सबसे प्यार चाइल्ड स्टार रहे हैं, अस्पताल में अपने स्टेज 4 कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. उन्होंने जितेंद्र से मिलने की इच्छा जताई है, जिनके साथ उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. और वो चाहते हैं कि उनके बचपन के दोस्त सचिन पिलगांवकर उनसे मुलाकात करने आएं. मैं जितेंद्र जी और सचिन जी से अनुरोध करता हूं कि उनकी इस इच्छा को पूरा कर दीजिए क्या पता ये उनकी आखिरी ख्वाहिश साबित हो."

जूनियर महमूद का असली नाम नईम सय्यद है. उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. महमूद एक जमाने में इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे. उनको 'बचपन', 'गीत गाता चल', 'कटी पतंग', 'मेरा नाम जोकर', 'ब्रह्मचारी' संग अन्य फिल्मों में देखा गया था. उनके साथ दोस्त सचिन पिलगांवकर को भी कई फिल्मों में देखा गया था. दोनों की जोड़ी काफी सफल रही थी.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments