मीडिया से दुर्व्यवहार पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने मांगी माफ़ी.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पिस्टल लहराने के सवाल पर असंयमित जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने मीडिया से किये दुर्व्यवहार पर क्षमा मांगा है। जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी सफाई में शुक्रवार को जारी एक वीडियो में कहा कि उन्होंने अपने लोगों को कहा था, पत्रकारों को नहीं । यदि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं उसके लिए वे क्षमा प्रार्थी हैं।
एक अन्य बयान में उन्होंने कहा कि मैं चार बार चुनाव जीता हूं, कोई दबंगई करके नहीं जीता हूं। हम किसी को कुछ नहीं बोले हैं, लेकिन अगर ऐसा किसी को लगा है तो इसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं।उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे गोपाल मंडल से भागलपुर के एक अस्पताल में पिस्टल लहराने की बात पूछी तो वे मीडिया पर क्रोधित हो धमकी देते हुए कहा था कि मैं पिस्टल लेकर चलता हूं मुझे कोई नहीं रोक सकता।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments