विधायक धर्मजीत सिंह के भाजपा प्रवेश पर JCCJ की प्रतिक्रिया..........
लोकतांत्रिक प्रणाली के बजाय तोड़-फोड़ की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा - JCCJ
स्व.जोगी की बनाई पार्टी के अस्तित्व को बचाने विधायक धर्मजीत सिंह पर 01 वर्ष पहले ही की गई थी निष्कासन की कार्यवाही।
छत्तीसगढ़ में फेल हुआ ऑपरेशन लोटस - भगवानू

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 13 अगस्त 2023। वर्ष 2018 के विधासभा चुनाव में क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के टिकट हल चलाता किसान से चुनाव जीत कर विधायक बनने वाले वरिष्ठ विधायक धर्माजीत सिंह के भाजपा प्रवेश करने पर पार्टी की ओर प्रतिक्रिया देते हुए के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू (जे) ने कहा भारतीय जनता पार्टी को लोकतांत्रिक प्रणाली पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है इसलिए भाजपा तोड़ फोड़ की राजनीति करती है, देश भर में भाजपा के द्वारा ऑपरेशन लोटस चलाया गया पर छत्तीसगढ़ में ऑपरेशन लोटस फेल हो गया, क्योंकि लगभग 01 वर्ष पहले ही हमारी पार्टी की हाई कमान कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने विधायक धर्मजीत पर 6 वर्ष के लिए निष्कासन की कार्यवाही कर दी थी। ज्ञात हो कि विगत वर्ष 27 अगस्त 2022 को विधायक द्वय धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा ने रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक समारोह में भाग लिया और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा भाजपा ने उनकी पार्टी को खुद के साथ मिलाने की साजिश रची थी, लेकिन योजना विफल रही। इस संबंध में पार्टी हाई कमान डॉ रेणु जोगी ने विधायक द्वय धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा से कई बार चर्चा की थी और उनसे भाजपा के जाल में न फंसने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद दोनों ने 27 अगस्त 2022 को रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बिना बताए चले गए थे। दोनों विधायकों ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। इसलिए राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के द्वारा बनाई गई पार्टी के अस्तित्व को बचाने और स्व जोगी के सिद्धांतो के विरुद्ध काम करने से विधायक धर्मजीत सिंह को निष्कासित किया गया था इसी वजह से ऑपरेशन लोटस छत्तीसगढ़ में विफल रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments