google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जावद के भाजपा नेता पटेल ने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की....

Aug 19, 2023
2 min read






























































प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष जावद के समन्दर सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कमलनाथ ने पटेल का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। पटेल जावद से लगभग 800 वाहनों में अपने समर्थकों के साथ भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।कमलनाथ ने श्री पटेल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति, सिद्धांतों और अपनी पार्टी में अपनी निष्ठा के साथ बिना कोई शर्त के कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं, इन्हें इनकी सच्चाई यहां लायी है और मुझे पूरा विश्वास है कि इसी सच्चाई को ये अपने क्षेत्र के लोगों को बतायेंगे।


उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस की जनमत वाली सरकार बनी थी, लेकिन शिवराजसिंह ने खरीद फरोख्त कर धनमत की सरकार बना ली, 18 साल से भाजपा की सरकार है, लेकिन प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने हैं, जहां देखो वहां भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार, घोटाला ही घोटाला। शिवराज सरकार भ्रष्टाचार में नंबर वन तो है ही, महिलाओं पर अत्याचार, किसानों पर अत्याचार, युवाओं पर अत्याचार में भी नंबर वन है। अब तो प्रदेश की जनता ने शिवराज सरकार को विदा करने का मन बना लिया है और मैं भी उन्हें विदा करूंगा, मगर प्यार से।


समन्दर सिंह पटेल ने कहा कि मुझे अपनी घर वापसी पर बहुत खुशी है, जिस तरह सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाये उसे अपनी गलती का अहसास हो जाता है और फिर से वह अपनी मूल भावना और धारणा में शामिल हो जाता है, उन्होंने कहा कि मैं कमलनाथ जी को विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी के लिए मैं पूरी निष्ठा के साथ काम करके आपके नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने में तन-मन-धन से कार्य करूंगा और संगठन को और अधिक मजबूत करने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।इस अवसर पर मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, प्रकाश जैन, अशोक सिंह, योगेश यादव, जे.पी. धनोपिया, राजकुमार पटेल, सुश्री नूरी खान, गुरमीत सिंह मंगू, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html