google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इंटरनेट पर 'जवान' के ट्रेलर ने लगाई आग......

Aug 31, 2023
1 min read





























































शाहरुख खान की एक्शन और प्रभावशाली संवादों से भरपूर आगामी फिल्‍म 'जवान' का गुरुवार को ट्रेलर जारी किया गया। दो मिनट पैंतालीस सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत शाहरुख खान से होती है, जो अपनी आवाज में कहते हैं, "एक राजा था, एक के बाद एक, एक जंग हारता गया... भूखा प्यासा घूम रहा था जंगल में बहुत गुस्से में था।" ट्रेलर में शाहरुख के किरदार को समुद्र में तैरते हुए दिखाया गया है, जिसके हाथों पर खून लगा हुआ है और पूरी तरह से पट्टी बंधी है। इसके बाद एक अपहरण सीन में एक्शन होता है। फिल्म का एक दिलचस्प सीन दिखाया गया है, जिसमें गंजे शाहरुख खान मेट्रो में लोगों को बंधक बनाते नजर आ रहे हैं।


फिल्म में विजय सेतुपति ने काली की भूमिका निभाई है, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हथियार डीलर है। एक और डायलॉग, जो काफी पसंद किया जा रहा है, जब शाहरुख कहते हैं : “हम जवान हैं 1000 बार अपनी जान दांव पर लगा सकते हैं लेकिन सिर्फ देश के लिए। तुम्हारे जैसे देश बेचने वालो के लिए नहीं... तो काली कोई डील नहीं।” इसके बाद जवान के रूप में शाहरुख का एक्शन से भरपूर अवतार दिखता है। वह कहते हैं : "बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर।" अंत में, शाहरुख के नकारात्मक अवतार को नयनतारा से बात करते हुए सुना जाता है, जो उनसे पूछती है : "अब और क्या चाहिए?" जिस पर वह जवाब देते हैं : "एक गाना सुनाइये," और बैकग्राउंड में क्लासिक 'रमैया वस्तावैया' शुरू हो जाता है। जवान दुनियाभर में 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html