google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विश्व कप में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं जसप्रीत बुमराह..

Nov 9, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नईदिल्ली- टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 सेमीफाइनल में जगह बना ली है | भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अभी तक 8 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की | टीम इंडिया की सफलता के पीछे बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा | जसप्रीत बुमराह ने प्रभावी गेंदबाजी की | बुमराह के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है | वे इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं |


दरअसल बुमराह ने अभी तक 268 डॉट बॉल्स फेंकी हैं | अगर प्रतिशत में देखें तो यह करीब 70 प्रतिशत होगा | आर्यन दत्त दूसरे नंबर पर हैं | उन्होंने 58.4 प्रतिशत डॉट बॉल्स फेंकी हैं | आर्यन की 247 गेंदें खाली रही | ट्रेंट बोल्ट तीसरे नंबर पर हैं | न्यूजीलैंड के गेंदबाज बोल्ट ने 57.5 प्रतिशत डॉट बॉल्स फेंकी हैं | मार्क जानेसन चौथे नंबर पर हैं | उन्होंने 244 डॉट बॉल्स फेंकी हैं |


अगर विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो दिलशान मदुशंका पहले नंबर पर हैं | उन्होंने 8 मैचों में 21 विकेट लिए हैं | एडम जाम्पा दूसरे नंबर पर हैं | जाम्पा ने 8 मैचों में 20 विकेट हासिल किए हैं | मोहम्मद शमी चौथे नंबर पर हैं | शमी ने 4 मैचों में 16 विकेट लिए हैं | जसप्रीत बुमराह छठे नंबर पर हैं | उन्होंने 8 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं |


अगर इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं | कोहली ने 8 मैचों में 543 रन बनाए हैं | रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर हैं | उन्होंने 8 मैचों में 442 रन बनाए हैं | क्विंटन डिकॉक टॉप पर हैं | उन्होंने 8 मैचों में 550 रन बनाए हैं | रचिन रवींद्र 523 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं | डेविड वॉर्नर चौथे नंबर पर हैं | उन्होंने 8 मैचों में 446 रन बनाए हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html