google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर भव्य जुलूस का जनता कांग्रेस ने जयस्तंभ चौक में किया स्वागत....

Sep 29, 2023
2 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • अमित जोगी ने फूल बरसाकार परंपरागत ईद जुलूस का किया जोरदार स्वागत

  • ईद में छत्तीसगढ़ की अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ - अमित

  • कौमी एकता का संदेश देता है ईद - प्रदीप साहू

  • छत्तीसगढ़ में तरक्की और खुशहाली की एक नई ईबारत लिखेंगे -JCCJ

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 28 सितंबर 2023। ईद के मुबारक मौके पर आज राजधानी रायपुर में परंपरागत रूप से मुश्लिम समाज के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। इस मौके में राजधानी के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के द्वारा पार्टी के नेताओं के साथ फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अमित जोगी ने कहा ईद इंसानियत और मानवता का त्यौहार है जिसका ऐतिहासिक महत्व है। इस पावन अवसर में मैं छत्तीसगढ़ की अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगता हूं। इस दौरान अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने कहा आपसी सामाजिक एकता, भाई चारा और खुशियों का त्यौहार है ईद जो कौमी एकता का संदेश देता है। जनता कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अजीज मामदानी ने कहा हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते में चलकर देश और समाज मे खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा है नेक बनो, गरीबी की सेवा करो, ज्ञान का सम्मान करो। पार्टी प्रवक्ता भगवानू नायक ईद के मुबारक मौके पर हम संकल्प लेते है छत्तीसगढ़ में जोगी की सरकार बनने के बाद अमित जोगी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तरक्की और खुशहाली की एक नई और ऐतिहासिक इबारत लिखेंगे और राज्य से गरीबी को खतम करेंगे । जिला अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा गरीबों की सेवा और सम्मान करने का पावन पर्व है ईद। हमारे पार्टी की संस्थापक और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेकर हम गरीबी के लड़ेंगे, जीतेंगे और छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाएंगे । ईद जुलूस के स्वागत मौके में प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सूर्यकांत तिवारी, माखन ताम्रकर, अनुसूचित जाति युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजू धृतलहरे, अविनाश साहू, सन्नी तिवारी, तरुण सोनी, फिरोज भाई सन्नी होरा जितेंद्र नायक, हरिचरण महानद, सनत क्षत्रि, जयलाल नायक, शशि क्षत्रि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html