जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के कार्यालय का हुआ शुभारंभ....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
डॉक्टर अनामिका पाल का जनसंपर्क....
गाँव-गाँव पहुँचकर कर रही है जनसंपर्क....
डॉक्टर अनामिका पाल ने जनता कांग्रेस राजतंत्र धन-तंत्र के विरोध में लोकतंत्र को लेकर मैदान मवे उत्तरी...
बसना नगर के सरायपाली सड़क मार्ग मे जनताकांग्रेस जे का मुख्यचुनाव कार्यालयप्रारंभ हुआ...
"दस कदम गरीबी खतम" नारों बजा बिगुल...
बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 के जनता कांग्रेस जे की प्रत्याशी डॉ. अनामिका पॉल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वासियों से मिलते, उनकी समस्याओं को सुनते उससे अवगत हो, सभी लोगों का हाल-चाल पूछते, अपने विधानसभा क्षेत्र के हर गांव जाकर जनसंपर्क कर रही हैं | जनता कांग्रेस जे के प्रत्याशी डॉ अनामिका पाल ने जनता कांग्रेस राजतंत्र धन-तंत्र के विरोध में लोकतंत्र को लेकर मैदान उतरी हैं | बसना विधानसभा क्षेत्र में आम जनता कि मुल भुत समस्याओं सड़क पानी बिजली किसान आम मजदूर साथियों युवा साथियों महिलाओं को लेकर चुनाव मैदान आई है जनता कांग्रेस जे के प्रत्याशी डॉक्टर अनामिका पाल ने बताया समाज सेवा मेरा मूल उद्देश्य रहा है | लगातार आम जनता के हित में कार्य करते हुए गांव-गांव जाकर संपर्क कर रही हूँ |
इसके साथ ही बसना में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के कार्यालय का शुभारंभ किया गया | "दस कदम गरीबी खतम" नारों के शोर के बीच अनेकों कार्यकताओं एवं लोगो की भीड़ के मौजूदगी में बसना विधानसभाक्षेत्र क्रमांक40 सामान्य सीट से जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अनामिका पॉल ने कृष्णा ट्रेक्टर के सामने बसना अम्बेडकर चौक के पास अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया है। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बसना क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ रही। इस दौरान श्रीफल फोड़कर विधिवत पूजन कर कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। भारी संख्या में समर्थक और क्षेत्रवासी कार्यकर्ता नारा लगाते हुए जोश मे दिखे वहीं बसना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गण एवं लोगों ने अनामिका पॉल को पुष्प गुच्छ, माला व गमछा भेंटकर विधानसभा में चुनावी जीत का श्रीगणेश किया। अपने कार्यकताओं के उत्साह और जोश को देखते हुए डॉ. अनामिका पॉल ने कहा कि, प्रदेश की जनताजनार्दन, कांग्रेस और भाजपा के झूठ और 15-20 वर्षो तक प्रदेश मे जो लूट भाजपा ने मचायी है सभी तरफ भय, भूख, भ्रष्टाचार का आलम है। राज्य मे शराब की नदियाँ बह रही है, रोजगार के अभाव मे अमानक और कच्ची शराब के नशे के शिकंजा में जकड़ता छत्तीसगढ़ का युवा कराह रहा है। इससे घर परिवार बिखर रहा है। सबसे ज्यादा महिलायें परेशान है। प्रदेश को दोनों पार्टियों ने जो लूट मचायी है, किसानों के कर्ज माफ़ी के नाम पर छलावा के सिवाय कुछ नहीं है। युवाओं को 2500 का बेरोजगारी भत्ता देने के बहाने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगार बना रही है। असल में कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों को आम जनता के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नही है। किसानों, गरीबो, महिलाओं और युवा वर्ग का खुलेआम शोषण कर रहे हैं। एक तरफ नागनाथ तो दूसरी तरफ सांपनाथ मुंह खोले बैठी है। प्रारंभिक दौर मे स्व. अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ की आधारशिला रखी थी, उस तर्ज पर सरकार चलती तो आज छत्तीसगढ़ राज्य का चहूँ मुखी विकास होता | स्व. अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के शिल्पकार थे। उनके नेतृत्व में महज 3 वर्षों के अल्पतम काल में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली सहित बुनियादी सुविधाएं सड़के, पानी, सिंचाई सुविधाएं, सामुदायिक भवनों का निर्माण, सीसी रोड़ सहित तमाम उपलब्धियों को जनता के वास्ते बताते हुए हम सब क्षेत्र के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए लोगों का भरोसा जीता था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments