google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता कांग्रेस में हुए शामिल...

Nov 7, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

लोरमी- मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है | इस बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गोड़खाम्ही पहुंचे, जहां पर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के पक्ष में मतदान करने अपील करते हुए नजर आए | वहीं कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से JCCJ पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए |


इससे लोरमी विधानसभा का समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है | इस दौरान सीएम बघेल भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में 1 किलो राशन देने की बात कहते हुए भाजपा 3600 करोड़ रुपए राशन का घोटाला किया | इस बीच सीएम बघेल ने कहा, कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उस पर अमल भी करती है |


बीजेपी के लोग केवल झूठ की राजनीति करते हैं | पहले तो भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं करते हैं | जब हम कर्ज माफ हम कर रहे हैं, तब उनके पेट में दर्द हो रहा है | ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन ने ठगा नहीं | वहीं लोरमी विधानसभा के लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, वोटकटवा लोगों से सावधान रहना है | वे नहीं चाहते लोरमी का विकास हो | सीएम बघेल ने यह भी कहा, मुझे खाली हांथ नई भेजना, यही अपेक्षा लोरमी विधानसभा के लोगों से है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html