google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रीगल तिराहा बना जनता चौक - गांधी प्रतिमा पर जुटे इन्दौर को बचाने वाले इंदौरी...

Aug 22, 2023
2 min read

































































कांग्रेसियों का मौन प्रदर्शन, भारत हितरक्षा अभियान के सदस्यों ने दिया ज्ञापन विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी बढ़ते अपराध के खिलाफ हुई एकत्रित

इन्दौर / मां अहिल्या की नगरी इंदौर में पिछले कुछ समय में तेजी से अपराधों में इजाफा हुआ है। इनमें हत्या, चोरी, लूट, शराब पीकर गाड़ी चलाने से हुई सड़क दुर्घटना, बच्चों का अपहरण, महिला अपराध, साइबर अपराध, नशे के सामान की आसानी से बिक्री विशेषकर युवाओं और बस्ती क्षेत्र में आदि शामिल है।


इन सभी गंभीर विषयों पर तुरंत संज्ञान लेने नाईट कल्चर तुरन्त बन्द करने की मांग करते भारत हितरक्षा अभियान समिति के सदस्यों ने रीगल तिराहे पर एकत्रित हो गांधी प्रतिमा के समीप प्रदर्शन करने के बाद पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि नशे के सरगनाओं पर सख्त कार्यवाही हो, रात्रि में पुलिस की गश्त बढ़े और इन्दौर की पुलिस सभी प्रकार के दबावों से मुक्त होकर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही करें जिससे अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में भय व्याप्त हो और आम जनमानस में पुलिस पर विश्वास बढ़े।


हीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मुंह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया तो कृष्णबाग में हुए गोलीकांड में मृतक के परिजनों ने भी गार्ड को फांसी देने की मांग की। पीड़ित परिवार की महिलाएं रीगल तिराहे पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी भी की। रीगल तिराहे पर शहर बचाने के इस प्रदर्शन के लिए सोशल साइट्स पर मैसेज चलाए गए थे। इन मैसेजो को पढक़र जितने भी लोग यहां जुटे उनके हाथों में शहर को नशे और अपराध से बचाने के लिए संदेश लिखी तख्तियां थीं। रीगल तिराहे पर लगी गांधी प्रतिमा के चारों ओर से लेकर साइड में भी लोग पंक्तियों में हाथों में बैनर, तख्तियां लिए नजर आए तो एक और कांग्रेसी भी मुंह पर काली पट्टी बांधकर इन्दौर में बढ़ते अपराधों का विरोध करते नजर आ रहे थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html