जयराम रमेश ने खड़े किए पीएम मोदी पर सवाल,'शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके?'........

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के कथित रिश्तों पर सवाल उठाए हैं | जयराम रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा, '28 जनवरी से 28 मार्च तक कांग्रेस पार्टी ने अडानी को लेकर पीएम मोदी से 100 सवाल पूछे... हमें कोई जानकारी नहीं है कि अडानी की शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये का मालिक कौन है |'
उन्होंने आगे कहा, 'राहुल गांधी ने इन मुद्दों पर लोकसभा में बात की और उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया | यह अडानी का मुद्दा नहीं है, यह 'मोदानी' का मुद्दा है | असली मुद्दा पीएम मोदी और अडानी के बीच का रिश्ता है | '
जयराम रमेश ने आरोप लगाने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, '2014 में ऑस्ट्रेलिया में 9वां शिखर सम्मेलन हुआ. तब भारत के प्रधानमंत्री ने जी20 के सदस्यों से कहा कि काले धन के खिलाफ, उसे इकट्ठा करने वालों के खिलाफ, शेल कंपनी के खिलाफ और टैक्स हैवन (ऐसे देश जहां टैक्स में छूट होती है) के खिलाफ सबको एकसाथ काम करना चाहिए, लेकिन अगले हफ्ते से 18वां जी20 शिखर सम्मेलन होना है | आज अमेरिका, इंग्लैंड और हमारे देश के अखबारों में खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री के पसंदीदा दोस्त, पूंजीपति दोस्त ने शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया है, इसमें सेबी (नियामक संस्था) के सारे नियमों का उल्लंघन हुआ है |'






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments