जयपुर - फ्री स्कूटी के लिए आवेदन शुरू, पढ़ें पूरी खबर....

राज्य सरकार की कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना सत्र 2023-24 अन्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय वर्ग की 12वीं उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं से 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किये गए है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. जलालुद्दीन ने बताया कि इस योजना में आरबीएसई में कक्षा 12 में न्यूनतम 65 प्रतिशत प्राप्तांक एवं सीबीएसई में कक्षा 12 में न्यूनतम 75 प्रतिशत प्राप्तांक से उत्तीर्ण छात्राएं, जिन्होंने राजस्थान के किसी भी राजकीय एवं निजी विद्यालय में नियमित अध्ययनरत होते हुए शिक्षण सत्र 2022-23 में उत्तीर्ण की हो एवं उसमें अंकित जानकारी जैसे कि जाति, समुदाय (अल्पसंख्यक वर्ग), मूल निवास, बैंक डिटेल आदि अपडेट होनी चाहियें। छात्र- छात्राएं स्कूटी योजना 2023-24 हेतु आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकती है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित नियम, दिशा-निर्देश की जानकारी आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर की विभागीय वेबसाइट एचटीई डॉट,राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर देखी जा सकता है। आवेदन विभाग की वेबसाइट पर एसएसओ आईडी में लॉगिन कर सीटीजन एप-जी एण्ड सी स्कॉलरशिप के (सीई टीएडी माइनॉरिटी) आइकन पर क्लिक कर किया जा सकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments