google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पैरोल नहीं मिलने पर जेल में बंद भाई ने उठाया ये कदम...जानें पूरा मामला

Nov 6, 2023
2 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश- लखीमपुर खीरी में कोर्ट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | यहां एक मामले में आरोपी कोर्ट परिसर में बने लॉकअप में बंद था | अचानक वो दीवार कूदकर फरार हो गया | इसके बाद उसे पकड़ने में पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी | हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया | इस दौरान उसने भागने की जो वजह बताई, उससे सभी हैरान रह गए | दरअसल, गोला थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में करण नाम का युवक आरोपी है |


वो जिला जेल में बंद था | दो दिन पहले उसको पेशी पर कोर्ट लाया गया था | उसे कोर्ट के लॉकअप में रखा गया था | यहां मौजूद पुलिस कर्मियों को चकमा देकर आरोपी लॉकअप की दीवार कूद कर फरार हो गया | इसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी थीं | इसी बीच पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद है | इसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की और उसे घर से गिरफ्तार कर लिया | लखीमपुर के सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि दो दिन पहले आरोपी कोर्ट परिसर में बने लॉकअप से पानी पीने के बहाने भाग गया था |


उसको पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की विशेष टीम गठित की गई | रविवार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली | आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया | आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भागने से चार-पांच दिन पहले उसकी बहन की मौत हो गई थी | वो पैरोल की मांग कर रहा था | मगर, संभव नहीं हो सका | इस वजह से वो काफी बेचैन था | इसलिए दीवार फांदकर वो घर भाग गया | उसने कहा, ‘मेरी फरार होने की कोई मंशा नहीं थी | इसलिए मैं मामले में वकील से बात कर रहा था | तभी गिरफ्तार कर लिया गया’ |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html